Homeछत्तीसगढ़🔳 *कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का नेशनल पार्क क्षेत्र का दौरा ।*,,,,,,,,,,,...

🔳 *कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का नेशनल पार्क क्षेत्र का दौरा ।*,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

🔳 *कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का नेशनल पार्क क्षेत्र का दौरा ।*,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

🔳 *पील्लूर में जन-चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, शासन की योजनाओं की दी जानकारी।*

बीजापुर ,,,,,,,,

🔳 *पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा कैम्प कांडलापर्ती-2 एवं पील्लूर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था एवं संसाधनों का लिया जायजा।*

🔳 दिनांक 01.11.2026 को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा नेशनल पार्क क्षेत्र के ग्राम पील्लूर का दौरा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के साथ जन-चौपाल आयोजित कर सीधा संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई।

🔳 कलेक्टर बीजापुर द्वारा ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, खेती-किसानी हेतु शासन के प्रावधानों, जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। क्षेत्र में स्कूल खोलने, कृषकों को धान बिक्री हेतु पटवारी से संपर्क कर पंजीयन कराये जाने हेतु अवगत कराया गया । मौके पर उपस्थित पटवारी को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराये जाने निर्देशित किया गया ।

🔳 पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा ग्रामीणों को ग्राम पील्लूर में स्वीकृत नवीन थाना को शीघ्र प्रारंभ किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त की। बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती के जारी विज्ञापन के सबंध में ग्रामीण युवाओं को अवगत कराया गया ।

🔳 जन-चौपाल में उपस्थित बच्चों को गुब्बारे, बिस्किट एवं चॉकलेट वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में पील्लूर के जनपद सदस्य, ग्राम पंचायत बड़े काकलेर के सरपंच एवं पंचगण द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक का आत्मीय स्वागत किया गया।

🔳 सुरक्षा कैम्पों का भ्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा- भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा सुरक्षा कैम्प कांडलापर्ती-2 एवं पील्लूर का भी भ्रमण किया गया। इस दौरान कैम्पों में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं संसाधनों के संबंध में जानकारी ली गई तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

🔳 पील्लूर में ग्रामीणों के साथ जन चौपाल कार्यक्रम में कलेक्टर जिला बीजापुर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर श्री उमेश प्रसाद गुप्ता, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स श्री राहुल बंसल, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम कामड़े, एसडीएम भोपालपटनम् श्री भुपेन्द्र गावड़े, तहसीलदार भोपालपटनम् एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

🔳 प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त पहल का उद्देश्य दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना तथा सुरक्षा एवं विकास के माध्यम से क्षेत्र में विश्वास का वातावरण मजबूत करना है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES