*FOB ताड़ापाला के समीप केजी हिल्स के जंगल क्षेत्र से 711 बीजीएल सेल बरामद*
*दक्षिण बस्तर जिला बीजापुर 05/11/2026*
जिला बीजापुर पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस बीजापुर, केरिपु 196वीं वाहिनी एवं 204 कोबरा की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया।
दिनांक 05 नवंबर 2026 को थाना उसूर क्षेत्रांतर्गत FOB ताड़ापाला से लगे आसपास के जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान FOB ताड़ापाला से लगभग 1.5 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में केजी हिल्स के समीप सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 711 नग बीजीएल (BGL) सेल बरामद किए गए।
बरामद BGL सेल को सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए विधिवत सुरक्षित कब्जे मे लिया गया।
आम नागरिकों से अपील है कि कर्रेगुट्टा एवं आसपास की पहाड़ियों में जाने से फिलहाल परहेज करें। उक्त क्षेत्र में अभी भी बारूदी सुरंग (IED) अथवा अन्य विस्फोटक सामग्री होने की आशंका के चलते खतरा बना हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से आम नागरिक उक्त क्षेत्र में प्रवेश न करें। भविष्य में निर्धारित कार्ययोजना के तहत क्षेत्र में डी-माइनिंग (बारूदी सुरंग निष्क्रियकरण) अभियान चलाया जाएगा।

