Homeछत्तीसगढ़*मोहला मानपुर---I T B P के इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमावत को मिला केंद्रीय...

*मोहला मानपुर—I T B P के इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमावत को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक,नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट नेतृत्व एवं विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित*

मनीष कौशिक

छतीसगढ़: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के इंस्पेक्टर (GD) राधेश्याम कुमावत को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं नक्सल विरोधी अभियानों में विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 2026 (Kendriya Grihmantri Dakshata Padak) से सम्मानित किया गया है।इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमावत ने वर्ष 2016 में ITBP में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएँ प्रदान कीं। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं नारायणपुर जिलों में तैनाती के दौरान उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों के संचालन, नेतृत्व एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनके नेतृत्व एवं सक्रिय भूमिका में संचालित अभियानों के दौरान अगस्त 2025 में एक ₹8 लाख के इनामी वरिष्ठ माओवादी कैडर को गिरफ्तार किया गया तथा दो अन्य वरिष्ठ माओवादी नेताओं को मुठभेड़ में मार गिराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। इन कार्रवाइयों से माओवादी संगठन के नेतृत्व एवं परिचालन तंत्र को बड़ा झटका लगा इसके अतिरिक्त, जनवरी से मई 2026 के दौरान नारायणपुर जिले में उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न अभियानों में बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं विस्फोटक सामग्री के माओवादी डम्प बरामद किए गए। इन अभियानों के परिणामस्वरूप 04 नक्सली/जनमिलिशिया सदस्यों की गिरफ्तारी, 03 नक्सलियों का 44वीं वाहिनी ITBP के समक्ष आत्मसमर्पण, 03 नक्सली स्मारकों एवं 02 माओवादी कैंपिंग/प्रशिक्षण स्थलों को ध्वस्त करने में सफलता मिली। साथ ही, उनके द्वारा विकसित TMS इनपुट के आधार पर बीजापुर पुलिस द्वारा 02 ACM स्तर के माओवादी कैडरों को मुठभेड़ में मार गिराया गया इन सफल अभियानों से माओवादी संगठन की परिचालन क्षमता को कमजोर करने तथा नारायणपुर एवं आसपास के दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमावत को प्राप्त यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके साहस, व्यावसायिक दक्षता, कर्तव्यनिष्ठा एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी नेतृत्व का परिचायक है। यह उपलब्धि ITBP के समस्त अधिकारियों एवं जवानों के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES