Tuesday, May 12, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home raipur *भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा, भानुप्रतापपुर में चुनाव स्थगित करवा...

*भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा, भानुप्रतापपुर में चुनाव स्थगित करवा कर जनमत का अपमान – पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी*

0
138

*भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा, भानुप्रतापपुर में चुनाव स्थगित करवा कर जनमत का अपमान – पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी*

 

*रायपुर/भानुप्रतापपुर*: लोकतंत्र की हत्या करने में भाजपा को महारत हासिल है, और इसका ताज़ा उदाहरण भानुप्रतापपुर विधानसभा में देखने को मिला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी सरकार और उनके एजेंट कांकेर कलेक्टर ने भयभीत होकर चुनाव को फिर से स्थगित करवा दिया है। यह भाजपा की हताशा और तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है।

 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी ने कड़े शब्दों में इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा को पहले ही भानुप्रतापपुर के तीनों जनपद पंचायत में करारी हार दिख रही थी। इस हार के डर से भाजपा सरकार ने प्रशासन पर दबाव बनाकर चुनाव को स्थगित करवा दिया। यह लोकतंत्र का सीधा-सीधा अपमान है और जनता के अधिकारों पर डाका डालने जैसा है।

 

*भाजपा को हार का डर, इसलिए खेल रही है साजिशों का खेल*

भानुप्रतापपुर की जनता भाजपा सरकार से नाराज़ है, क्योंकि इस सरकार ने केवल छल, कपट और झूठे वादों से जनता को ठगा है। स्थानीय स्तर पर जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है, और यही वजह है कि भाजपा अब चुनाव से भागने की कोशिश कर रही है।

 

पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी ने कहा कि, “यह स्पष्ट है कि भाजपा को भानुप्रतापपुर में हार सुनिश्चित दिख रही थी, इसलिए उन्होंने प्रशासन के माध्यम से चुनाव को स्थगित करवा दिया। भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को रौंदने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।”

 

*जनता देगी भाजपा को करारा जवाब*

कांग्रेस नेता ने जनता से अपील की कि वे इस अन्याय और लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ एकजुट हों और भाजपा को करारा जवाब दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव लड़ाई लड़ेगी।

 

भाजपा सरकार चाहे जितनी भी साजिशें रच ले, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता अब उनके झूठे प्रपंचों में फंसने वाली नहीं है। आने वाले चुनाव में जनता अपने वोट की ताकत से भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here