HomeUncategorizedअग्रवाल नर्सिंग होम में 10 जुलाई को किडनी रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं,...

अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 जुलाई को किडनी रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध..

अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 जुलाई को किडनी रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं, प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग के अंतर्गत 10 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे से प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रवि धर (MD, इंटरनल मेडिसिन, DrNB – नेफ्रोलॉजी) मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां सभी प्रकार के किडनी रोगों, किडनी की पथरी, डायबिटिक किडनी, किडनी फेल्योर, किडनी में सूजन व संक्रमण, मूत्रमार्ग संक्रमण, प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं, एक्यूट एवं क्रॉनिक किडनी डिजीज, रक्त अल्पता (एनीमिया) तथा पैरों में सूजन (एडिमा) का आधुनिक उपचार उपलब्ध है। साथ ही मरीजों के लिए प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा भी संचालित की जा रही है।

अस्पताल में जिले की सबसे बड़ी एवं अत्याधुनिक 8 बिस्तरों वाली डायलिसिस यूनिट उपलब्ध है। बीपीएल एवं आयुष्मान कार्डधारक मरीजों के लिए डायलिसिस की निःशुल्क सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने विशेष रूप से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर एवं मोटापे से पीड़ित लोगों से समय-समय पर किडनी की जांच कराने की अपील की है, ताकि गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाकर उचित उपचार किया जा सके।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES