
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला कांकेर द्वारा सघन प्रत्यक्ष संपर्क कार्यक्रम संपन्न
*आगामी जिला परिचयात्मक बैठक कांकेर में प्रस्तावित*
कांकेर,
भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला कांकेर के तत्वावधान में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हेतु “प्रत्यक्ष संपर्क कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक श्री भागी राम साहू एवं सह-संयोजक श्री रमाशंकर श्रीवास्तव ने किया।
इस अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से उनके निवास पर भेंट कर शिक्षा प्रकोष्ठ की भूमिका, उद्देश्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारिणी सदस्य श्री तीरथ पोटाई व श्री राजकुमार यादव भी शामिल रहे।
*संपर्क यात्रा का विवरण:*
1. *ग्राम केवटी टोला* – सह-संयोजक श्री सेवाराम चिराम से सौजन्य भेंट
2. *कोरर* – श्री बिहारी लाल यादव
3. *भानुप्रतापपुर* – श्री दिलदार सिंह पवार, श्री चंद्र प्रकाश शिवहरे
4. *संबलपुर* – श्री गजानन सिंह ठाकुर
5. *केवटी* – श्री कनीराम खड़हे
6. *दुर्गूकोंदल* – श्री लक्ष्मी नारायण कडियाम
7. *पखांजूर* – श्री रंजन दास, श्री सुजीत चक्रवर्ती
8. *कोयलीबेड़ा* – श्री उपवास देव पोटाई, श्री रामकुमार आंचले, श्री हेमराज पोटाई
इन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
*जिला संयोजक का वक्तव्य:*
जिला संयोजक श्री भागी राम साहू ने बताया कि “प्रत्यक्ष संपर्क कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा। सभी कार्यकर्ता संगठन के प्रति उत्साहित हैं और शिक्षा प्रकोष्ठ के विस्तार हेतु संकल्पित हैं। शीघ्र ही कांकेर में जिला परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के उद्देश्यों, कार्यपद्धति एवं भावी रणनीति की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बैठक की तिथि निर्धारित कर सभी सदस्यों को समय रहते सूचित कर दिया जाएगा।”
यह संपर्क अभियान शिक्षा के क्षेत्र में भाजपा की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा शिक्षक समुदाय को संगठन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।





