Rkbharatnews
हर खबर पर नजर
डी-माइनिंग ऑपरेशन में हादसा: IED विस्फोट में DRG के 3 जवान शहीद होने की खबर..
कांकेर/नारायणपुर सीमा क्षेत्र।
कांकेर–नारायणपुर सीमा पर आईईडी विस्फोट : 3 जवान शहीद, 1 गंभीर घायल
कांकेर
आज दिनांक 02 मई 2026 को थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में नक्सल प्रभावित कांकेर–नारायणपुर सीमा पर डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं सर्च ऑपरेशन के लिए सुरक्षा बलों की टीम रवाना हुई थी।* *अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब आईईडी (IED) को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया।*
इस हादसे में कांकेर डीआरजी (DRG) के चार जवान इसकी चपेट में आ गए। इनमें से तीन जवान—इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले—गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही शहीद हो गए।* *वहीं एक अन्य जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
आर एल कुलदीप 6267855263/9479083919






