Wednesday, May 13, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home कोण्डागांव पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कोंडागांव भाजपा कार्यालय में ‘एकात्म मानववाद से आत्मनिर्भर...

पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कोंडागांव भाजपा कार्यालय में ‘एकात्म मानववाद से आत्मनिर्भर भारत तक’ विषय पर संगोष्ठी,,,,

0
78

पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कोंडागांव भाजपा कार्यालय में ‘एकात्म मानववाद से आत्मनिर्भर भारत तक’ विषय पर संगोष्ठी

राजमन नाग

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज गुरुवार को कोंडागांव स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं आत्मनिर्भर भारत, जीएसटी रिफॉर्म विषय को केंद्र में रखकर आयोजित की गई।
इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने वक्तव्य में दीनदयाल उपाध्याय जी के संगठनात्मक जीवन और राष्ट्रवादी विचारों को याद करते हुए कहा की सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि सेवा की निरंतर चलने वाली यात्रा होनी चाहिए।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने यह साझा विचार रखा की आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, जगदलपुर महापौर संजय पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा संयोजक गोपाल दीक्षित, प्रवीण बदेशा, आकाश मेहता, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी,चंदन साहू, संगीता पोयाम, कुलवंत चहल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here