जिले के आला अधिकारियों को जानकारी लेकिन नहीं हो रही कार्रवाई-नुरेटी
युवा कांग्रेस अवैध रेत खदान के विरोध में जल्द ही तहसील, एसडीएम कलेक्टर आफिस चरणबद्ध घेराव करके विरोध प्रदर्शन करेंगी -युवां कांग्रेस

भानुप्रतापपुर -विधानसभा में रेत का अवैध कारोबार थमने का नाम ले रहा है। विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश यदु, युवा कांग्रेस जिला महामंत्री प्रकाश नुरेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां की भाजपा का शासन आते ही रेत की तस्करी बढ़ गई है चारामा से लेकर दुर्गकोदल तक नदियों में अवैध परिवहन करती वाहनों की कतार लगी हुई हैं हाईवा चैन माउंटेन नदियों के तट से लगातार रेत तस्करी का काम किया जा रहा है ।
जिले के आला अधिकारियों को पुरी जानकारी है लेकिन नदियों से रेत निकालने वालों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। दुर्गुकोदल क्षेत्र के गुलालबोड़ी में अभी रेत का अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है सैकड़ों ट्रिप रेत का अवैध भंडारण करके महंगे दामों में भेजी जा रही है ।
नदियों से रेत का कारोबार जोरों पर है, जहां रेत माफिया के द्वारा निरंतर नदी का सीना छलनी कर के रेत निकाली जा रही है। निरंतर नदियों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। जहां एक और छत्तीसगढ़ शासन रेत माफिया पर नकेल कसने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रही है, तो वहीं दूसरी ओर निरंतर चारामा, दुर्गुकोदल क्षेत्र में रेत माफिया के द्वारा रेत का अवैध कारोबार किया जा रहा है।
दुर्गुकोदल गुलालबोड़ी व चारामा के विभिन्न स्थानों से रेत निकाली जा रही है। साथ ही बिना दस्तावेज के परिवहन हो रहा है। जिससे रेत माफिया बेखौफ होकर अपना कारोबार कर रहे हैं रेत रातों रात निकालकर परिवहन हो रहा है। रेत को अवैध तरीके से बाहर भी भेजी जा रही है। रेत से भरे वाहनों की धड़पकड़ तो की जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर होने वाली कार्रवाई ठंडे बस्ते में है। इस कारोबार की भनक आला अधिकारियों को है, लेकिन बड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
युवा कांग्रेस अवैध रेत खदान के विरोध में जल्द ही तहसील, एसडीएम कलेक्टर आफिस चरणबद्ध घेराव करके विरोध प्रदर्शन करेंगी






