HomeUncategorizedरामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में...

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में गुर्दा रोग एवं किडनी प्रत्यारोपण विशेषज्ञ की ओपीडी 6 अगस्त को.

बसना में गुर्दा रोग एवं किडनी प्रत्यारोपण विशेषज्ञ की ओपीडी 6 अगस्त को

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में होगा नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर

महासमुंद/बसना। क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के संयुक्त तत्वावधान में गुर्दा रोग एवं किडनी प्रत्यारोपण संबंधी विशेष जांच, परामर्श एवं ओपीडी सेवा का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ओपीडी 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में आयोजित होगी।

इस विशेष चिकित्सा शिविर में डॉ. संदीप सिंघल मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे। डॉ. सिंघल एमबीबीएस, एमडी (जनरल मेडिसिन), डीएनबी नेफ्रोलॉजी हैं तथा किडनी रोग एवं किडनी प्रत्यारोपण के अनुभवी विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। शिविर में मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार, दवाइयों तथा आगे की चिकित्सा संबंधी सलाह भी दी जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और बदलती जीवनशैली के कारण गुर्दे की बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में समय पर जांच और विशेषज्ञ की सलाह से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को रायपुर जाने की आवश्यकता न पड़े, इसी उद्देश्य से बसना में यह विशेषज्ञ ओपीडी आयोजित की जा रही है।

शिविर में विशेष रूप से उन मरीजों को परामर्श लेने की सलाह दी गई है जिन्हें चेहरे एवं पैरों में सूजन, बार-बार विशेषकर रात में पेशाब आना, कम उम्र में उच्च रक्तचाप, पेशाब कम मात्रा में आना, चलने पर सांस फूलना एवं जल्दी थकान होना, पेशाब करने में दर्द या बूंद-बूंद पेशाब आना जैसी समस्याएं हैं। इसके अलावा मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को भी नियमित रूप से किडनी की जांच कराने की सलाह दी गई है।

शिविर के दौरान मरीजों को किडनी संबंधी रोगों की रोकथाम, उचित खान-पान, दवाइयों के सही उपयोग तथा आवश्यक जांचों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को आगे के उपचार एवं किडनी प्रत्यारोपण संबंधी परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा।

अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में स्मार्ट कार्ड एवं राशन कार्ड धारकों के लिए डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही सभी प्रमुख बीमा (इंश्योरेंस) कंपनियों की सुविधाएं भी मान्य हैं, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें गुर्दा रोग से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है या वे मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, तो इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

दिनांक: 6 अगस्त 2026 (गुरुवार)

समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES