HomeUncategorized114 किलो गांजे के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 74.30 लाख की...

114 किलो गांजे के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 74.30 लाख की संपत्ति जब्त

राहुल भोई महासमुंद..

114 किलो गांजे के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 74.30 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद। जिले की कोमाखान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 114 किलो अवैध गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से महाराष्ट्र गांजा की खेप ले जा रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 57 लाख रुपये मूल्य का गांजा, एक टाटा हैरियर कार, तीन मोबाइल फोन और दो लाख रुपये नगद सहित कुल 74 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान बुधवार को थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद रंग की टाटा हैरियर कार (एमएच-48-बीएच-8222) में तीन लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही ग्राम टेमरी जांच नाका पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की। संदिग्ध वाहन के पहुंचने पर पुलिस ने उसे रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर एनएच-353 स्थित कोमाखान चौकड़ी में घेराबंदी कर कार को रोक लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान नागराज पारधी (26 वर्ष), दिनेश माली (28 वर्ष) और सतपाल सिंह राजपूत (38 वर्ष), निवासी शिरपुर, जिला धुले (महाराष्ट्र) के रूप में बताई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजे की खेप उड़ीसा के बालीगुड़ा से लेकर महाराष्ट्र के नारदाना (धुले) पहुंचाने जा रहे थे।
तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 114 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजे के अलावा परिवहन में प्रयुक्त टाटा हैरियर कार, तीन मोबाइल फोन और दो लाख रुपये नगद भी जब्त किए। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 74 लाख 30 हजार रुपये आंका गया है।
कोमाखान थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) एवं 29 के तहत अपराध क्रमांक 115/2026 दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों और गांजे की आपूर्ति श्रृंखला की भी जांच कर रही है।

यह कार्रवाई महासमुंद पुलिस की मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है। लगातार की जा रही सटीक सूचना आधारित कार्रवाई से अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES