बस्तर/जगदलपुर
आज भारतीय राज्य पेंशनर्स महा संघ बस्तर संभाग का प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय में पहुंचकर जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल से सौजन्य भेंट कर पेंशनरों की समस्याओं से अवगत कराते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया ।
संगठन के द्वारा कार्यालय हेतु भवन उपलब्ध कराने में भी जरूरी सहयोग करने का आग्रह किया गया ।
जिला शिक्षा अधिकारी ने पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा संगठन को दिलाया ।

इस अवसर पर संगठन की ओर से मिलने वालों में आर एन ताटी,किशोर कुमार जाधव, अब्दुल सत्तार खान,विमल पांडे ,एल एस नाग, एम डी राठौर,सुरेश दलाई एवं,राजेश उपाध्याय आदि शामिल थे ।



