Friday, May 15, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home जगदलपुर नगर निगम के गठित दल ने प्रतिबंधित पालीथीन पर किया बड़ी कार्रवाई

नगर निगम के गठित दल ने प्रतिबंधित पालीथीन पर किया बड़ी कार्रवाई

0
104

नगर निगम के आयुक्त श्री प्रवीण कुमार वर्मा के निर्देशानुसार गठन किए गए दल द्वारा पर्यावरण विभाग के वैज्ञानिकों के सहयोग से प्रतिबंधित पालीथीन पर लक्षित कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में बालाजी इंटरप्रॉजैस से 2.5 क्विंटल और अभिनव मार्केटिंग से 17 किलोग्राम प्रतिबंधित पालीथीन , डिस्पोजल जब्त की गई।

सूत्रों के अनुसार, नगर निगम के काम्प्लेक्स में स्थित दो दुकानों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित झिल्ली पाई गई। तत्समय दोनों दुकानों के ताले तोड़कर जांच की गई, जिसमें न केवल प्रतिबंधित झिल्ली बल्कि डिस्पोजल ग्लास और प्लास्टिक चम्मच भी बरामद हुए। तोलने और आगे की जांच की कार्रवाई जारी रखी गई है।

ताला तोड़ने के बाद, दुकान मालिक श्री शंकर यादव से संपर्क किया गया। श्री यादव के अनुसार, उक्त दुकान का संचालन धनपूँजी के व्यापारी श्री पवन जैन द्वारा किराए पर लिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here