Saturday, April 18, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home Kanker *प्राथमिक शाला पी. वी. 05 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का...

*प्राथमिक शाला पी. वी. 05 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का 128वीं जयंती मनाया गया आर, एल कुलदीप की रिपोर्ट:-*

0
117

*प्राथमिक शाला पी. वी. 05 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का 128वीं जयंती मनाया गया आर, एल कुलदीप की रिपोर्ट *

 

कोयलीबेडा:-

*विकास खंड कोयलीबेडा के प्राथमिक शाला पी. वी.05 विवेकानंदनगर में पराक्रम दिवस के उपलक्ष्य पर भारत के महान सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के 128वीं जयंती बच्चे, शिक्षक एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर नेताजी के छायाचित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में शाला के प्रधान अध्यापक श्री रंजीत कर के द्वारा नेताजी जी जीवन-परिचय पर विस्तार से अपना विचार व्यक्त किया, तत्पश्चात श्री बिपुल चंद्र बर, संकुल प्राचार्य श्री लीलेश्वर नागवंशी जी, संकुल समन्वयक श्री पतिराम कुमेटी, कु. निकिता कुजूर शिक्षक एवं गांव से आये अतिथि श्री गोसाई विश्वास जी के द्वारा बारी -बारी से अपना विचार व्यक्त किये तथा स्कूली बच्चों द्वारा भी नेताजी के जीवन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम को सफल बनने में शाला के अन्य शिक्षक श्री सूरज पाल अतिथि शिक्षक एवं सफाईकर्मी श्री अनुप महलदार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कुमेर सिंह पूरमें शिक्षक द्वारा किया गया है। अंत में शाला के प्रधान अध्यापक श्री रंजीत कर के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की समाप्ति हुई।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here