*सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित, आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का दसवाँ जत्था शिमला*,,,,,,,,,*आर एल कुलदीप की रिपोर्ट*

0
71

: *सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित, आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम का दसवाँ जत्था शिमला*,,,,,,,,,*आर एल कुलदीप की रिपोर्ट*

*(हिमाचल प्रदेश) के लिए रवाना*

कांकेर :::::::::::: 14वाँ आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत दिनांक 10 मार्च 2023 को जिला कांकेर छत्तीसगढ़ के अति दुर्गम एवम् नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से युवक एवं युवतियों के दसवे जत्थे को दुर्ग रेलवे स्टेशन से शिमला (हिमाचल प्रदेश) के लिए रवाना किया गया जिसमें 30 युवक-युवतियों सहित सीमा सुरक्षा बल के 01 पुरुष सुरक्षा अधिकारी और 02 महिला सुरक्षा अधिकारी शामिल है। यह जत्था शिमला (हिमाचल प्रदेश) में विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें विविधता में एकता की अवधारणा की सराहना करने में सक्षम बनाना है। आदिवासी युवाओं को दूसरे राज्यों की औद्योगिक उन्नति और सामाजिक विकास गतिविधियों से अवगत कराना तथा देश के दूसरे हिस्सो से आए अन्य आदिवासी युवाओं के साथ भावनात्मक जुड़ाव विकसित करने में मदद करना व उनके आत्म-समान में बढ़ोत्तरी करना है।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन, नई दिल्ली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में 14 वीं आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम की अवधि 07 दिन है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित इलाके से इस वर्ष कुल 14 भ्रमण कार्यक्रमों के अतंर्गत 18 से 22 वर्ष के आयु वर्ग के 290 चयनित युवा भाग ले रहे है।

इस कार्यक्रम के दसवे जत्थे को शिमला (हिमाचल प्रदेश) रवाना करते हुए श्री इन्दराज सिंह, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय (विशेष सक्रिया) छत्तीसगढ़ एवं श्री दिनेश मुर्मू उपमहानिरीक्षक (इंटेलीजेंस) ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here