पहली बार चिंगनार में ब्लाक स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस, लोगों में जबरदस्त उत्साह*
*श्री ईश्वर लाल कोर्राम करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता*
राजमन नाग
कोण्डागांव , छत्तीसगढ़*
9 अगस्त को मनाए जाने वाले _विश्व आदिवासी दिवस_ का आयोजन इस बार फरसगांव ब्लाक अंतर्गत अंदरुनी ग्रामीण क्षेत्र *ग्राम चिंगनार* में ब्लाक स्तरीय स्तर पर पहली बार किया जा रहा है।
अब तक ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम मुख्यालय या बड़े गांवों में होते थे, लेकिन इस बार आयोजन समिति ने निर्णय लिया कि आदिवासी बहुल अंदरुनी क्षेत्र के गांव में ही यह दिवस मनाया जाए, ताकि जमीनी स्तर पर समाज की भागीदारी बढ़े।
*समाज में दिख रहा भारी उत्साह*
आयोजन की घोषणा के बाद से ही चिंगनार और आसपास के 15-20 गांवों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
– युवा गोंडी, हल्बी गीतों और पारंपरिक नृत्यों की प्रैक्टिस कर रहे हैं
– महिला समूह पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण और व्यंजनों की प्रदर्शनी की तैयारी में जुटे हैं
– स्कूलों के बच्चे भी विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे
–
– गांव के बुजुर्ग अपनी संस्कृति, बोली और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए विशेष सत्र रखेंगे
ग्रामवासियों का कहना है कि पहली बार ब्लॉक स्तरीय 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन अपने गांव में होने से गर्व महसूस हो रहा है। “सरकार और समाज दोनों साथ आएंगे तो हमारी संस्कृति और मजबूत होगी” — यह भाव हर घर में देखने को मिल रहा है।
*कार्यक्रम में क्या खास रहेगा*
1. *परंपरागत झांकी और नृत्य*: गोंड, हल्बी छत्तीसगढ़ी, समुदाय की प्रस्तुति
2. *प्रदर्शनी*: आदिवासी कला, शिल्प, जड़ी-बूटी और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी
3. *सम्मान समारोह*: क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों और शिक्षकों का सम्मान
4. *संवाद*: शिक्षा, स्वास्थ्य, वन अधिकार और जल-जंगल-जमीन पर चर्चा
ब्लाक प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है।
आयोजकों का उद्देश्य सिर्फ उत्सव मनाना नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, अधिकार और विकास को एक मंच पर लाना है।
चिंगनार में पहली बार हो रहे इस ब्लाक स्तरीय आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में माहौल उत्सव जैसा बन गया है।

