HomeKankerगोंडवाना भवन हरवेल में उपखंड स्तरीय गायता ठाकुर जोहारनी को लेकर बैठक...

गोंडवाना भवन हरवेल में उपखंड स्तरीय गायता ठाकुर जोहारनी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया

केशकाल/विश्रामपुरी ~ कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग के विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित गोंडवाना समाज समन्वय समिति उपखंड हरवेल

में रविवार 7 सितम्बर को अध्यक्ष मेशोराम मरकाम की अध्यक्षता में उपखंड स्तरीय गायता ठाकुर जोहारनी को लेकर बैठक में चर्चा किया गया जिसमें निम्न बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया| जिसमें उपखंड स्तरीय गायता ठाकुर जोहारनी ग्राम पंचायत बांसकोट में प्रस्ताव पारित किया गया है चुल्हा चंदा 50 रू तय किया गया है उसमें से 30 रू समिति को जमा करना है और 20 रू वाहन किराया आने जाने में रखा गया है और इस बार हर्षोल्लास पूर्वक मनाने का आयोजन किया गया है बैठक में उपस्थित पदाधिकारी उपखंड अध्यक्ष मेशोराम मरकाम, उपाध्यक्ष सोबराय मरकाम, उपखंड सचिव व ग्राम पंचायत हरवेल सरपंच महेश नेताम, उपसरपंच प्रतिनिधि घड़वा राम मंडावी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश मरकाम, पीड़ापाल सरपंच प्रतिनिधि मन्नुराम शोरी, सरपंच बालेंगा सुकमन मरकाम, फुलसिंग नेताम, ईश्वर नाग , समरथ मरकाम, लच्छु मंडावी, नेहरू मंडावी, सुरेपाल मंडावी हेमलाल मंडावी, युवा प्रभाग से अमरलाल मंडावी, बलराम मंडावी, अनित मरकाम, पप्पू मरकाम, संतोष मंडावी, सहित अन्य ग्रामीण आदिवासी युवा संगठन के सदस्य युवा प्रभाग के सदस्य आदि मौजूद रहे |

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES