कोण्डागांव पुलिस को मिली सफलता
नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नीयत से लगाये गये 02 -02 किलो के 3 नग आईडी बरामद
राजमन नाग की रिपोर्ट फरसगांव
बरामद आईडी को बीडीएस टीम द्वारा मौके पर किया गया नष्ट
कुंडा गांव जिला में श्री सुंदरराज (भा.पु.से.) से पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर की मार्गदर्शन से श्री रुपेश कुमार पांडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आप्सं जिला कोंडागांव के पर्यवेक्षण में नक्सली उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है
इसी तारतम्य में दिनांक 2/ 12/ 2024 को जिला कोंडागांव हुआ कांकेर के सीमावर्ती ग्राम भण्डारपाल जबकसा व माड़गांव के पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईडी लगाए जाने की स्थानीय आसूचना पर विशेष कार्य योजना तैयार कर दिनांक 2 /12/20 24 को श्री अनिल विश्वकर्मा एसडीओपी फरसगांव के नेतृत्व में
थाना धनोरा से जिला पुलिस बल व कैंप कुएंमारी से सिएएफ की टीम ग्राम भण्डारपाल जबकसा माड़गांव व उसके आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे
इस नक्सल ऑपरेशन में करीबन 02-02 किलोग्राम के 3 नग टिफिन बम बरामद किया गया
जिसे बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक घटनास्थल पर ही विस्फोट का नष्ट किया गया

