केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी ने दिखाई संवेदनशीलता, पीड़ित परिवारों को मिली आर्थिक सहायता
बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान हुए आकस्मिक निधन की घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डाल दिया। इस दुखद घटना पर क्षेत्र के जनसेवक एवं केशकाल विधानसभा के विधायक माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी ने पीड़ित परिवारों की व्यथा को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी तक पहुँचाया।
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल पर मात्र एक सप्ताह के भीतर ही आज दिनांक 26 सितम्बर 2025 को जनपद पंचायत सभा कक्ष विश्रामपुरी में पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि का वितरण किया गया।
2 पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये
एक विवाहित मृतक परिवार को 4 लाख रुपये के साथ अतिरिक्त 4 लाख 20 हजार रुपये
➡️ कुल 16 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
विधायक नीलकंठ टेकाम जी ने कहा कि यह राशि अपनों की कमी को पूरा नहीं कर सकती, परंतु निश्चित रूप से पीड़ित परिवारों के जीवन-यापन और भविष्य के लिए सहारा बनेगी।
विधायक जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकग्रस्त परिवारों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर केशकाल SDM, तहसीलदार, विद्युत् कर्मचारी, साथ ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण शामिल रहे

