HomeKankerडी-माइनिंग ऑपरेशन में हादसा: IED विस्फोट में DRG के 3 जवान घायल

डी-माइनिंग ऑपरेशन में हादसा: IED विस्फोट में DRG के 3 जवान घायल

कांकेर/नारायणपुर सीमा क्षेत्र थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में डी-माइनिंग, एरिया डॉमिनेशन और सर्च ऑपरेशन के लिए सुरक्षा बल की टीम रवाना हुई थी। अभियान के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया, जब आईईडी (IED) विस्फोट की चपेट में आने से कांकेर डीआरजी (DRG) के 3 जवान घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डी-माइनिंग अभियान के दौरान यह विस्फोट हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल जवानों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर लाकर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

सुरक्षा बल द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना से जुड़ी अन्य जानकारी समय-समय पर अपडेट की जाएगी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES