HomeKankerअंबेडकर जयंती के साथ संगठन सृजन पर हुई चर्चा, नए कार्यकर्ताओं को...

अंबेडकर जयंती के साथ संगठन सृजन पर हुई चर्चा, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान।


*अंबेडकर जयंती के साथ संगठन सृजन पर हुई चर्चा, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान*

*प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने की रणनीति तय*

दुर्गूकोदल:-

 विकासखंड दुर्गूकोदल के वन विभाग विश्राम गृह में ब्लॉक युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गन्नू राम सिन्हा एवं नगर अध्यक्ष महत्तम दुग्गा ने की।

बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज वाधवानी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष सोयेब अहमद, महामंत्री शेष गजबिये, विधानसभा अध्यक्ष आकाश यदु एवं जिला सचिव नरेंद्र पटेल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाकर की गई। इस दौरान उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और योगदान को याद किया गया।

बैठक में प्रदेश सचिव पंकज वाधवानी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक सक्रिय करना आवश्यक है। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठन के विस्तार के लिए ठोस रणनीति अपनाने की बात कही।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत ही पार्टी की सफलता का आधार होती है।

ब्लॉक अध्यक्ष गन्नू राम सिन्हा एवं नगर अध्यक्ष महत्तम दुग्गा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

बैठक में घनश्याम ठाकुर, पुनाऊ राम पोटाई, अशोक कुमार कोमरे, प्रमोद सोरी, लतीफ, हरेंद्र, परमेश बघेल, नंदकुमार नेताम, शिवराज कोरचे, राकेश कोवाची, संजू राणा, दिनेश कुमार मेरिया, रामकिशोर कोवाची, रामेश्वर जैन, आंशिक जैन, जितेंद्र नाग, दीपेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन सृजन, बूथ स्तर तक विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर ठोस दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं में बैठक को लेकर उत्साह देखा गया और सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES