Homeकोण्डागांवग्राम कोलंगा में स्व. सगारो बाई मरकाम की आत्मा की शांति के...

ग्राम कोलंगा में स्व. सगारो बाई मरकाम की आत्मा की शांति के लिए एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न*

*ग्राम कोलंगा में स्व. सगारो बाई मरकाम की आत्मा की शांति के लिए एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न*
राजमन नाग
*ग्राम कोलंगा (नीचे पारा)।* ग्राम कोलंगा नीचे पारा निवासी श्री अंकालू राम मरकाम जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सगारो बाई मरकाम माता जी के मृत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम प्रज्ञा मंडल भोंगापाल की टोली के द्वारा संपन्न कराया गया। टोली में बिंदेश भाई, नंदलाल नाग जी, प्रेमलाल नेताम जी एवं संतूराम शोरी जी शामिल रहे। वहीं विशेष सहयोगी के रूप में श्री लक्ष्मण नाग जी का विशेष सहयोग रहा।
महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी गईं और दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परिवारजनों सहित गांव के अनेक ग्रामीणों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय सगारो बाई मरकाम को पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
ग्रामीणों ने कहा कि स्वर्गीय सगारो बाई मरकाम एक सरल, मिलनसार और धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES