Homeकोण्डागांवहीरक मंडल भोंगापाल अंतर्गत प्रज्ञा मंडल बण्डापाल में दीप यज्ञ एवं गोवर्धन...

हीरक मंडल भोंगापाल अंतर्गत प्रज्ञा मंडल बण्डापाल में दीप यज्ञ एवं गोवर्धन पूजा संपन्न, रामचरितमानस पाठ से गूंजा वातावरण

*भोंगापाल में दीप यज्ञ एवं गोवर्धन पूजा संपन्न, रामचरितमानस पाठ से गूंजा वातावरण*
राजमन नाग
*फरसगांव।* आज दिनांक 10 नवंबर 2026 को हिरक मण्डल भोंगापाल अंतर्गत प्रज्ञा मंडल बण्डापाल में विरासिह मरापी के यहां संध्याकालीन वेला में दीप यज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संध्या बेला में दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान से दीप यज्ञ संपन्न किया गया। इसके साथ ही गोवर्धन पूजा भी बड़े ही श्रद्धा भाव से की गई। पूरा कार्यक्रम बहुत सुंदर और सुचारू रूप से संपन्न हुआ। दीपों की रोशनी और मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

दीप यज्ञ के पश्चात रामचरितमानस का पाठ किया गया। पाठ के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। रामचरितमानस की चौपाइयों से पूरा परिसर गूंज उठा। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से गांव में आपसी प्रेम, भाईचारा और संस्कार बढ़ते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES