Homeकोण्डागांवमतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण वर्ष-2026 के तहत् नये मतदान केन्द्रों का गठन,...

मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण वर्ष-2026 के तहत् नये मतदान केन्द्रों का गठन, भवन परिवर्तन एवं मतदान केन्द्र/भवन का नाम परिवर्तन*

*मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण वर्ष-2026 के तहत् नये मतदान केन्द्रों का गठन, भवन परिवर्तन एवं मतदान केन्द्र/भवन का नाम परिवर्तन*

कोण्डागांव, 03 नवंबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision) अर्हता तिथि-01.01.2027 के संदर्भ में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण वर्ष-2026 के तहत् कोण्डागांव जिले में समाहित वि.स. क्षेत्र 82 केशकाल (अ.ज.जा.) तथा 83-कोण्डागांव (अ.ज.जा.) अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (रा.) / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से प्राप्त नये मतदान केन्द्रों के गठन, भवन परिवर्तन, मतदान केन्द्र / भवन के नाम परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, अनुभाग परिवर्तन इत्यादि के प्रस्तावों पर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा सहमति एवं स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही आयोग के निर्देशानुसार दिनांक-03.11.2026 को वर्तमान में अनुमोदित विधानसभावार मतदान केन्द्रों की सूची उपाबंध-VI में तैयार कर उक्त सूची का प्रकाशन अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय/तहसील कार्यालय / स्थानीय निकायों (जिला पंचायत, जनपद पंचायत, समस्त ग्राम पंचायत कार्यालयों एवं समस्त नगरीय निकायों) के नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया है साथ ही उक्त सूची जिले के वेबसाईट www.kondagaon.gov.in में भी जनसाधारण के अवलोकनार्थ उपलब्ध है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी अनुसार मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण वर्ष-2026 के तहत् कोण्डागांव जिलान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र 82-केशकाल (अ.ज.जा.) में 02 नये मतदान केन्द्र 27-दादरगढ़ तथा 37-मांझीचेर्रा-2 एवं विधानसभा 83-कोण्डागांव (अ.ज.जा.) अंतर्गत 03 नये मतदान केन्द्रों 19-मालाकोट-2, 21-बुड़ाकसा-2 तथा 39-मारागांव-2 का गठन किया गया है।

इसी प्रकार वि.स. क्षेत्र 82-केशकाल अंतर्गत 07 मतदान केन्द्रों (3-खालेमुरवेण्ड, 9-बेड़मामारी, 90-प्रधानचेर्रा, 125-कोनगुड़-1, 155-छोटेराजपुर-1, 227-पाण्डेआठगांव तथा 258-भोंगापाल) एवं वि.स. क्षेत्र 83-कोण्डागांव अंतर्गत 01 मतदान केन्द्र (76-लुभा) का भवन परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही वि.स. 82-केशकाल में 01 मतदान केन्द्र (210-चारभाटा) एवं वि.स. 83-कोण्डागांव में 03 मतदान केन्द्रों (149-कोण्डागांव-11, 150-कोण्डागांव-12 तथा 180-बम्हनी-1) में मतदान केन्द्र भवन का स्थल परिवर्तन किया गया है। वि.स. क्षेत्र 82-केशकाल में 06 मतदान केन्द्रों के मतदान केन्द्र/भवन का नाम परिवर्तन की कार्यवाही की गई है।

अतः जिले के सभी मतदाता अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय / तहसील कार्यालय / स्थानीय निकायों (जिला पंचायत, जनपद पंचायत, समस्त ग्राम पंचायत कार्यालयों एवं समस्त नगरीय निकायों) के नोटिस बोर्ड तथा जिले के वेबसाईट के माध्यम से मतदान केन्द्रों की अद्यतन सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES