

अग्रवाल नर्सिंग होम में आज 28 जून को ईएनटी एवं दंत रोग विशेषज्ञों की विशेष ओपीडी, आधुनिक तकनीक से होंगे ऑपरेशन
बसना, महासमुंद। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आज 28 जून 2026 को नाक, कान, गला (ENT) एवं दंत रोग विभाग की विशेष ओपीडी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आधुनिक लेजर एवं एंडोस्कोपी तकनीक से नाक, कान एवं गले के ऑपरेशन किए जाएंगे, वहीं मुंह, दांत एवं जबड़े से जुड़ी जटिल बीमारियों और सर्जरी की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी (MS ENT) सुबह 10 बजे से मरीजों का परीक्षण एवं ऑपरेशन करेंगे। वहीं दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहल वंसोड (MDS) तथा डॉ. अभिषेक अग्रवाल (BDS, MDS) सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक सेवाएं देंगे।
इस शिविर में नाक की हड्डी का तिरछापन, टॉन्सिल, कान के पर्दे की समस्या, थायरॉयड, घेंघा, नाक-कान-गला एवं मुंह के कैंसर, रूट कैनाल, डेंटल इम्प्लांट, जबड़े के फ्रैक्चर, चेहरे की विकृतियों सहित कई जटिल रोगों का उपचार एवं ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही 3D फेस CT स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, डेंटल लेजर, सुनने की जांच तथा हियरिंग एड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए पात्रता अनुसार निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से 27 जून तक अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है।
नाक कान गला विभाग के लिए संपर्क करे
बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)
मोबाइल : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100 पर
वही – (दंत रोग विभाग) के लिए संपर्क करे
मोबाईल – 07770-868473, 91652-66994, 98931-53699 पर
पता -अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)


