HomeUncategorizedमहासमुंद में बारिश से बिगड़े हालात, महानदी का बढ़ा जलस्तर; दो अलग-अलग...

महासमुंद में बारिश से बिगड़े हालात, महानदी का बढ़ा जलस्तर; दो अलग-अलग जगहों पर रेस्क्यू..

राहुल भोई महासमुंद..

महासमुंद। जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। महानदी में बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए नदी किनारे बसे करीब तीन दर्जन गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इसी बीच बाढ़ के पानी में फंसे तीन लोगों को नगर सेना की बाढ़ बचाव टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

ग्राम ब्रह्मनी में शासकीय मदिरा दुकान चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गई। दुकान की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षा कर्मी छगन लाल कुर्रे और ईद कुमार टंडन भी अचानक बढ़े पानी के बीच फंस गए। दोनों ने मौके से वीडियो बनाकर बाढ़ की स्थिति की जानकारी दी और खुद के फंसे होने की सूचना प्रशासन तक पहुंचाई। सूचना मिलते ही नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
वहीं ग्राम मुढ़ेना थाना महासमुंद क्षेत्र में भी बाढ़ के पानी के बीच एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना मिली। बताया गया कि मुढ़ेना इंटकवेल में नगर पालिका का कर्मचारी छुन्नू लाल यादव, उम्र 60 वर्ष, रात की ड्यूटी पर था। बारिश के बाद अचानक पानी बढ़ने से वह इंटकवेल में फंस गया। सूचना मिलते ही बाढ़ बचाव दल नगर सेना महासमुंद तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर छुन्नू लाल यादव को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गंगरेल से पानी छोड़े जाने के बाद बढ़ सकती है मुश्किल
इधर गंगरेल बांध से महानदी में पानी छोड़े जाने के कारण आने वाले समय में नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 25 सितंबर को गंगरेल बांध में लगातार बढ़ती आवक के बीच जल प्रबंधन और सुरक्षा को देखते हुए पानी की निकासी बढ़ाई गई थी। ऐसे में महानदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की है। साथ ही नदी किनारे बसे गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में प्रशासन और नगर सेना की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखी गई हैं।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि जिला प्रशासन महानदी समेत जिले के सभी नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है। संभावित जलस्तर वृद्धि को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक एहतियाती व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे नदी-नालों के आसपास जाने से बचें और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।

लगातार बारिश और महानदी में बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने या लोगों के फंसने की सूचना मिलने पर तत्काल राहत और बचाव कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES