Homeजगदलपुरराशन वितरण में अनियमितता और शिक्षक की कमी को लेकर 500 ग्रामीणों...

राशन वितरण में अनियमितता और शिक्षक की कमी को लेकर 500 ग्रामीणों का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जगदलपुर। ग्राम पंचायत तारेका एवं चारगांव के लगभग 500 ग्रामीणों ने आदिवासी नेता एवं बस्तर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृत्व में जिला मुख्यालय जगदलपुर पहुंचकर राशन वितरण में अनियमितता एवं प्राथमिक शाला चारगांव में शिक्षकों की कमी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बस्तर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2025-26 से ग्राम चारगांव में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन संचालक युवराज बघेल द्वारा कुछ राशन कार्डधारियों को नियमित एवं निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है तथा कुछ हितग्राहियों से दो माह का फिंगरप्रिंट/बायोमेट्रिक सत्यापन लेने के बावजूद राशन नहीं दिए जाने की शिकायत है। इससे गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार पंचायत स्तर पर इस संबंध में कार्रवाई किए जाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराकर पात्र हितग्राहियों को उनका पूरा एवं नियमित राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।

वहीं प्राथमिक शाला चारगांव में लगभग 90 छात्र-छात्राओं पर मात्र एक शिक्षक होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने तत्काल अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि बच्चों की शिक्षा बाधित न हो और उन्हें पर्याप्त शैक्षणिक सुविधा मिल सके।

इस दौरान हेमंत कश्यप ने कहा कि गरीबों के हक का राशन और ग्रामीण बच्चों की शिक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन को केवल आश्वासन देने के बजाय समस्याओं का स्थायी समाधान जमीन पर सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहेंगे और समस्याओं का समाधान होने तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

ग्रामीणों का ज्ञापन प्राप्त करते हुए बस्तर संयुक्त कलेक्टर श्री अगर सिंह राणा ने जिला खाद्य अधिकारी से दूरभाष पर चर्चा कर राशन वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही दो दिनों के भीतर राशन वितरण करवाने का आश्वासन दिया गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राशन वितरण व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पात्र हितग्राहियों को उनका पूरा एवं नियमित राशन उपलब्ध कराया जाए तथा प्राथमिक शाला चारगांव में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप अतिरिक्त शिक्षकों की तत्काल व्यवस्था की जाए।

हेमंत कश्यप ने कहा कि—

हम आश्वासन नहीं, समाधान चाहते हैं। गरीबों के हक के राशन और बच्चों के शिक्षा के अधिकार से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार यदि समय-सीमा में कार्रवाई नहीं होती है, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी।”

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

तारेका सरपंच जोगेंद्र बघेल, चारगांव सरपंच रवि बघेल, धनपति बघेल, नकुल कश्यप, लखमू कश्यप, मदन कश्यप, मानसाय मंडावी, जयराम नेताम, रायधार कश्यप, किरस नेताम, लुछन, ताती, सुकूरू, दुर्योधन, तिरथू, धनी, सुरेश, लखमू, मंगलू, मनीराम, दौलत, सिंगो, सोमार्वती, रामबती, मीठे, चैति, फूलमती, सोनाई, रतनी, पतई, धनमती, सावित्री, मीटकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES