* सर्व आदिवासी समाज एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रभाग द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया गया हाथ; भेजापदर और बैलगांव में बांटी गई राहत सामग्री*
बस्तर सम्भाग, जगदलपुर,
सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रभाग (SASKAP) के संयुक्त तत्वावधान व संभागीय कार्यकारिणी के कुशल नेतृत्व में सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक राहत वितरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।
सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष तिरु. प्रकाश ठाकुर जी एवं अधिकारी-कर्मचारी संभागीय कार्यकारिणी के नेतृत्व में समाज की विशेष टीम ने बाढ़ प्रभावित ग्राम भेजापदर एवं बैलगाँव पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और अति-जरूरतमंद पीड़ित परिवारों के बीच 400 नग कम्बल एवं 100 नग ग्रीन चटाई का वितरण किया।
आपदा में सामाजिक जिम्मेदारी और संबल:
राहत सामग्री वितरण के दौरान प्रभाग व समाज के पदाधिकारियों ने प्रभावित ग्रामीण परिवारों से सीधा संवाद कर उनका हाल-चाल जाना, उनकी तात्कालिक आवश्यकताओं को समझा और उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि “मानवता और सेवा ही हमारा परम धर्म है। आपदा और विपरीत परिस्थितियों में समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। सर्व आदिवासी समाज भविष्य में भी आवश्यकतानुसार पीड़ित एवं प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करता रहेगा।”
राहत सामग्री प्राप्त होने पर प्रभावित ग्रामीणों ने सर्व आदिवासी समाज एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रभाग की इस संवेदनशील पहल के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रमुख उपस्थिति व नेतृत्व:
इस राहत कार्य में सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के पदाधिकारियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
तिरु. प्रकाश ठाकुर जी – संभागीय अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज (बस्तर संभाग), तिरु. गंगा राम नाग जी – जिलाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज (जिला – बस्तर) ,तिरु. पप्पूराम नाग जी – कोषाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज तिरु. बसंत कश्यप जी – अध्यक्ष, युवा प्रभाग, सर्व आदिवासी समाज ,
तिरु. माखन लाल सोरी जी – सलाहकार, संभागीय कर्मचारी अधिकारी प्रभाग ,
इस अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएँ और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

