* जगदलपुर: इंद्रावती नदी में अचानक बढ़ सकता है 1 मीटर तक जलस्तर, CWC ने जारी किया अलर्ट*
बस्तर सम्भाग, जगदलपुर,
केंद्रीय जल आयोग (निचली गोदावरी मंडल, हैदराबाद) ने जगदलपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर इंद्रावती नदी के जलस्तर में अचानक तीव्र वृद्धि होने की चेतावनी दी है।
आयोग के अनुसार, जगदलपुर के ऊपरी हिस्से में स्थित नवरंगपुर में भारी संचयी जल प्रवाह और ऊपरी जलाशय से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में गंभीर उछाल आया है।
इसका सीधा प्रभाव 29 सितंबर की सुबह जगदलपुर तक पहुंचेगा, जहां सुबह करीब 2 बजे से जलस्तर तेजी से बढ़ने का अनुमान है।
जगदलपुर स्टेशन पर नदी का जलस्तर 60 सेंटीमीटर से 1 मीटर तक बढ़ सकता है।
इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अमला पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
नदी किनारे बसे निचले रिहायशी इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है तथा नागरिकों को घाटों व तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

