* संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है कांग्रेस परिवार- सुशील मौर्य*
*शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य बोट से पंहुचे बाढ़ प्रभावित ग्राम भेजापदर ….*
*बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर सुनी समस्याए,वितरण किया खाद्य व राहत सामग्री ….*
बस्तर सम्भाग जगदलपुर,
बस्तर-जगदलपुर में हाल ही में आई बाढ़ एवं जलभराव से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य स्वयं कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की मदद करने के साथ ही भोजन एवं आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में जुटे हुए हैं।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य आज बोट से नगरनार ब्लॉक के ग्राम भेजापदर पंहुचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली तथा मौके पर ही जरूरतमंद परिवारों को भोजन एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। साथ ही संबंधित अधिकारी से वस्तुस्थिति की जानकारी भी ली..!
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार प्रत्येक क्षेत्र में मौजूद रहकर यथासंभव सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने की जिम्मेदारी है और जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं, तब तक सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा।
प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की स्थिति का जायजा लेने के साथ उनके सामने आ रही मूलभूत समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास भी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष लेखन बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,विजेंद्र ठाकुर, महेश द्विवेदी,शुभम मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे …

