Homeछत्तीसगढ़भोपालपटनम में धूमधाम से मनाया गया आंगनवाड़ी मिलन उत्सव, महिलाओं को पोषण...

भोपालपटनम में धूमधाम से मनाया गया आंगनवाड़ी मिलन उत्सव, महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक,,,,,,,, ,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

भोपालपटनम में धूमधाम से मनाया गया आंगनवाड़ी मिलन उत्सव, महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक,,,,,,,,

,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की दी गई जानकारी, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं खेलकूद का हुआ आयोजन

भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,। सेवा संकल्प योजना के अंतर्गत नगर पंचायत भोपालपटनम के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में आंगनवाड़ी मिलन उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर की महिला जनप्रतिनिधियों, पालकों, गर्भवती महिलाओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत की महिला एवं बाल विकास सभापति तनुजा कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी आर्यन राठौर ने की। यह आयोजन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना वासम के केंद्र में किया गया।

आंगनवाड़ी मिलन उत्सव के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। मेरी पौष्टिक थाली का प्रदर्शन कर महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान किस प्रकार का भोजन करना चाहिए, जिससे मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष जोर दिया गया। बच्चों के लिए खेलकूद एवं मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता और स्वस्थ शिशु सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा एवं स्वास्थ्य को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों एवं महिलाओं को न्योता भोज भी कराया गया।

पोषण वाटिका के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि तनुजा कुमार ने आंगनवाड़ी परिसर में मुनगा का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेन एवं खिलौने वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा आंगनवाड़ी केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं के संबंध में अपने विचार रखे। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाले लाभ एवं पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया।

आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आंगनवाड़ी मिलन उत्सव के माध्यम से महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य, मातृत्व सुरक्षा और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत की महिला जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, पालकों एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह और उमंग से भरा रहा।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES