Homeछत्तीसगढ़राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में, 8...

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में, 8 हजार से अधिक पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसर,,,,,,,,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में, 8 हजार से अधिक पदों पर मिलेगा रोजगार का अवसर,,,,,,,,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,

तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर होगी भर्ती, बीजापुर जिले के इच्छुक युवा करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन

बीजापुर,,,,,,,,,,,,, रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राज्य स्तरीय रोजगार मेला सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है। 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में विभिन्न संस्थानों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
रोजगार मेले में विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता रखने वाले युवा भाग ले सकेंगे। जिले के 10वीं, 12वीं, बीए, डिप्लोमा, आईटीआई, एनटीसी/एनसीवीटी, स्नातक सहित अन्य तकनीकी एवं व्यावसायिक योग्यता वाले इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्ले स्टोर से Chhattisgarh Rojgar App डाउनलोड कर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
जिले के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से राज्य स्तरीय रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा समय पर अपना ऑनलाइन पंजीयन सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES