HomeUncategorizedजहरीली महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत, पिताईपाली में...

जहरीली महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत, पिताईपाली में मातम.पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का कर रही इंतजार..।

महासमुंद/बसना। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिताईपाली में महुआ शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान रामचरण चौधरी (55 वर्ष) और लेनदास (28 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों रविवार शाम करीब 6 बजे गांव के तालाब किनारे मंदिर के पास बैठे थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने वहां महुआ शराब का सेवन किया था। शराब पीने के कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर उनके मुंह से झाग निकलने लगा और दोनों बेहोश हो गए।

परिजनों ने दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। रायपुर पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शराब की बोतलें और पीने के लिए इस्तेमाल किए गए सामान जब्त किए हैं। मौत जहरीली महुआ शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

वहीं, ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के आरोपों से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक ने बताया की पिताईपाली में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों ने महुआ शराब का सेवन किया था, फिर खाना खाना खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई..पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और अन्य सामान जब्त किया है और मर्ग कायम कर जाँच की जा रही है..मौत शराब पीने से हुई है या किसी अन्य कारण से, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी..।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES