

बसना में आज लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर, आंखों और बच्चों की बीमारियों का होगा इलाज
महासमुंद/बसना। जिले के बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 27 सितंबर को विशेष स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल द्वारा आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच और परामर्श दिया जाएगा।
शिविर में आंखों के पर्दे की जांच, पुतली की जांच, ड्राई आई, आंखों की एलर्जी, कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (कालाबिंद), तिरछी आंख (भेंगापन) सहित आंखों की सर्जरी से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
वहीं अस्पताल में शिशु रोग विभाग के तहत वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल की मौजूदगी में नवजात शिशुओं और बच्चों की जांच की जाएगी। अस्पताल की ओर से नवजात एवं बच्चों के ICU, टीकाकरण, गंभीर एवं जटिल बीमारियों के इलाज और ऑपरेशन की सुविधाओं की जानकारी भी दी गई है।
अस्पताल में 96 स्लाइस CT स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, USG और EEG जैसी जांच सुविधाएं भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। पोस्टर के अनुसार, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज की सुविधा तथा किफायती दरों पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
27 सितंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित इस विशेष शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर एवं अस्पताल संबंधी जानकारी के लिए दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।




