HomeUncategorizedबसना में 25 और 26 सितंबर को यूरोलॉजी व किडनी रोग विशेषज्ञों...

बसना में 25 और 26 सितंबर को यूरोलॉजी व किडनी रोग विशेषज्ञों की विशेष ओपीडी

बसना में 25 और 26 सितंबर को यूरोलॉजी व किडनी रोग विशेषज्ञों की विशेष ओपीडी

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में यूरोलॉजी और किडनी रोग से संबंधित मरीजों के लिए दो दिवसीय विशेष चिकित्सा सुविधा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार 25 सितंबर को शाम 5 बजे से यूरोलॉजी कैंप लगाया जाएगा। इसमें यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh) मरीजों की जांच और परामर्श करेंगे।

कैंप में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्या, किडनी में सूजन व सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र संक्रमण और मूत्र नली की सिकुड़न समेत यूरोलॉजी से जुड़ी समस्याओं की जांच और उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी। अस्पताल के अनुसार किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर तथा पेशाब रुक-रुककर आने, लीक होने या खून आने जैसी समस्याओं के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। कैंप में जांच फीस 700 रुपये रखी गई है।

वहीं शनिवार 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किडनी रोग ओपीडी आयोजित होगी। इसमें आर्टेमिस शांति अस्पताल, रायपुर के वरिष्ठ कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. करण सराफ मरीजों को परामर्श देंगे। ओपीडी में शरीर या चेहरे पर सूजन, पेशाब में जलन या खून, यूरिया-क्रिएटिनिन बढ़ना, पेशाब कम आना, प्रोटीन आना, यूरिन इंफेक्शन, किडनी स्टोन और डायबिटीज या बीपी से प्रभावित किडनी जैसी समस्याओं से जुड़े मरीज विशेषज्ञ से सलाह ले सकेंगे।

दोनों शिविरों का आयोजन अग्रवाल नर्सिंग होम/अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद में किया जाएगा। अस्पताल की ओर से मरीजों से अपनी पूर्व की जांच रिपोर्ट साथ लाने और अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है। विज्ञापन के अनुसार बीपीएल कार्ड और आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। संपर्क के लिए 9617242876, 7773086100 और 62666944126 नंबर जारी किए गए हैं।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES