*इस सदी का सबसे सफल ऑपरेशन है सिंदूर,के तिरंगा यात्रा में सरपंच उयके व जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने भी लिए भाग।आर, एल, कुलदीप की खबर
*
कांकेर/नरहरपुर:-
तिरंगा यात्रा के दौरान,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल जिला सह मंत्री धर्मेंद्र सुराजिया जी,ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य समेत पूरे देश भर में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में आज क्षेत्र के नागरिकगण, माताएं, व विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,और उसे क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधिगण मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली है। इस देश में अभी कुछ दिन पहले जो आतंकी घटना हुई थी, हमारे जवानों ने उसका करारा जवाब देकर भारत माता का जो शौर्य बढाने का काम किया है। देश का प्रत्येक नागरिक जवानो के साथ खड़ा है। उनका मनोबल और ऊंचा हो उसके लिए पूरे देश भर में अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरीके से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। इसलिए ऑपरेशन सिंदूर इस सदी के सबसे सफलतम ऑपरेशन के रूप में पहचाना जाएगा। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में narharpur विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में स्थानीय प्रतिनिधि एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के सहयोग से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत जामगांव की सरपंच भगवती उइके भी शामिल हुए। जहां सर्वप्रथम जिला सह मंत्री धर्मेंद्र सुरुजिया जी प्रखंड सह मंत्री गौरव शोरी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों । ततपश्चात, सरपंच, की अगुवाई में पूरे गांव में भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस रैली में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बजरंग दल, के मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के साथ साथ गांव की महिला, पुरुषों व बच्चे भी बढ़चढ़कर शामिल हुए थे।






