जिले के किसानों की आयमूलक गतिविधियां देखकर हमें संतुष्टि मिली, कृषक सम्पन्न होंगे तब राज्य सम्पन्न होगा – श्री सुरेन्द्र शर्मा,,,, ,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

0
49

जिले के किसानों की आयमूलक गतिविधियां देखकर हमें संतुष्टि मिली, कृषक सम्पन्न होंगे तब राज्य सम्पन्न होगा – श्री सुरेन्द्र शर्मा,,,,

,,,,,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,

कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा ने ली समीक्षा बैठक

बीजापुर ,,,,,,,, बीजापुर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुचे कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विभाग से संबधित विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए जिले के किसानों से उनके आयमूलक गतिविधियों को जानकर खुशी जाहिर की वहीं उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र चन्द्राकर ने किसानों के आय बढ़ाने जिले के भौगोलिक वातावरण के अनुसार फसलो का चयन करने की बात कही। कृषक कन्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य मूल रूप से किसानों का राज्य है कृषि का तात्पर्य केवल धान के फसल तक सीमित नहीं है बल्कि बस्तर संभाग के भौगोलिक वातावरण के आधार पर चाय, काफी, रेशम, कोसा, लाख उत्पादन, मत्स्य पालन सहित बटेर, कड़कनाथ, बकरी पालन, अंडा उत्पादन जैसे अन्य गतिविधियों के माध्यम से किसानों और महिला स्वसहायता समूह, गौठान समिति एवं ग्रामीणों को आजिविका उपलब्ध कराकर, उनके आमदनी में निरंतर बढ़ोतरी की जा सकती है, प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल के मंशानुसार किसानों को भौगोलिक क्षेत्रों के अनुरूप जिस भी फसल की उत्पादन जहां भी होता है। वहॉ के किसानों को अनुकूल फसल लेने उनके आय में वृद्धि करने का प्रयास विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला। बैठक में जिले भर के कृषि उद्यानिकी, मत्स्य पालक किसानों ने बैठक में भाग लेकर विभागीय योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं आजिविकामूलक गतिविधियों से अवगत कराया और अपनी छोटी-बड़ी मांग एवं समस्या को भी रखा। कुछ किसानों की सिंचाई तो किसी ने प्रशिक्षण, चेकडेम, कुऑ निर्माण जैसे मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। वहीं श्री शर्मा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मत्स्य विभाग द्वारा बनाये जाने वाले निजी तालाब, अन्य योजनाएं, स्प्रिंकलर, मल्चिंग वितरण, पशु बधियाकरण, पशु टीकारण, गौठानों, आजिविकामूलक गतिविधियों की जानकारी लेते हुऐ, पशु बधियाकरण लक्ष्य से अधिक करने, नया फिश हैचरी निर्माण कर मत्स्य कृषकों को मछली बीज प्रदाय करने, सामूहिक बाड़ी से किसानों की आर्थिक गति मिलने जैसे विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा करते हुऐ अधिकारियों का उत्साहवर्धन कर कृषि के क्षेत्रों में विकास और किसानों को सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। वहीं कृषि विज्ञान केन्द्र को जिले में अत्यधिक मांग होने की स्थिति के कारण बटेर उत्पादन एवं कड़कनाथ मुर्गा का उत्पादन के निर्देश दिए। वहीं उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र चंद्राकर ने कोसम वृक्ष की बहुतायत को देखते हुए लाख उत्पादन को भी प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए विभाग वार कृषि संबंधित विभागों नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी, उद्यानिकी, मत्स्य विभाग, कृषि विभाग कृषि विज्ञान केन्द्र, में संचालित योजनाओं की प्रगति लाभान्वित किसानों की स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने कृषि विज्ञान केन्द्र से तैयार हर्बल गुलाल अतिथियों को भेंटकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुऐ बैठक में प्राप्त निर्देश एवं मार्गदर्शन के अनुरूप कृषि के क्षेत्र में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। वहीं डीएफओ श्री अशोक पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू ने विभागवार योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। अतिथियों सहित जिले भर के आए कृषकों एवं अधिकारी-कर्मचारियों को जनसंपर्क विभाग से प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं पर आधारित पुस्तक, ब्राउसर, कैलेण्डर एवं मासिक पत्रिका, जनमन का वितरण किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि श्री विनोद वर्मा, एसडीएम बीजापुर श्री पवन कुमार प्रेमी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज सहित कृषि विभााग के उप संचालक श्री पीएस कुसरे, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री मंगीलाल बकोदिया, सहित पुशधन, उद्यानिकी छत्तीसगढ़ राज्य कंपनी के कार्यपालन अभियंता डीआर उर्वसा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here