Homeछत्तीसगढ़*हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस एवं प्रशासन ने शहीद परिवारों...

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस एवं प्रशासन ने शहीद परिवारों से की आत्मीय भेंट *

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस एवं प्रशासन ने शहीद परिवारों से की आत्मीय भेंट *

 

*तिरंगा नमन, शहीदों के आंगन में *

 

बीजापुर भोपाल पटनम मद्देड़,

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत भोपाल पटनम ब्लॉक अंतर्गत स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन, सी आर पी एफ बटालियन संगमपलली द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 

अभियान के तहत जिले में निवासरत शहीद परिवारों के घर पहुंचकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शहीद परिजनों को श्री फल शाल, झंडा भेंट कर आत्मीय मुलाकात की गई तथा उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली गई।

 

इस दौरान अधिकारियों ने शहीद परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक साल एवं श्रीफल भेंट किया।

 

शहीद परिवारों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घर में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा “हर घर तिरंगा” अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

 

अधिकारियों ने शहीद परिजनों से संवाद करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा एवं सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों का योगदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

 

शहीदों के त्याग एवं बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

 

शहीद परिवार हमारे लिए सम्मान और गौरव का प्रतीक हैं तथा स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन सी आर पी एफ बटालियन सदैव उनके साथ खड़ा है।

 

“तिरंगा नमन, शहीदों के आंगन में” अभियान के माध्यम से शहीद परिवारों के घर पहुंचकर तिरंगा भेंट करना केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता एवं सम्मान की अभिव्यक्ति है।

 

तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है।

 

स्थानीय पुलिस द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराएं और “हर घर तिरंगा अभियान” में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित नियमों का पालन करें ।

 

भोपाल पटनम ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान के माध्यम से शहीदों की स्मृति, उनके अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी है।

*शहीदों के बलिदान को नमन*

शहीद परिवारों में दिलीप बुडगुल के पिता किस्टैया,बुडगुल भाई सचिन बुडगुल,

शहीद पवन कोंडरा की मां सत्यवती कोंडरा, बड़े भाई शंकर कोंडरा, राजकुमार कोंडरा, बड़ी भाभी पुष्पा कोंडरा, श्री लता कोंडरा,

शहीद बसंत बीरा की मां नागक्का बीरा, भाई सड़वल बीरा,

 

इस मौके पर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलेया, बीरा महेश,मद्देड़ सरपंच शारदा संड्रा, उप सरपंच श्याम बाबू चित्तापुरी, भोपाल पटनम तहसीलदार लक्ष्मण राठिया, सहायक  खण्ड शिक्षा अधिकारी वेंकटेश दुदी, मद्देड़ थाना प्रभारी डोगेंद्र पॉल पात्रे V थाना स्टाफ, अल्फा 22 बटालियन सी आर पी एफ सहायक कमाडेंट मनोज कुमार व स्टाफ, जन प्रतिनिधि ग्रामीण युवा जन, प्रशांत नक्का , पी सचिन,सचिन बुडगुल , मनोज कासोंजी, रघु दुर्गम, बट्टल शीनू, रमेश पाटनकर,

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES