

सरायपाली में अब हर गुरुवार मिलेंगे श्वास और न्यूरो रोग विशेषज्ञ
अग्रवाल नर्सिंग होम में विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच एवं परामर्श की सुविधा,
सरायपाली। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सरायपाली द्वारा विशेष पहल की गई है। अस्पताल में अब प्रत्येक गुरुवार को श्वास एवं फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ मस्तिष्क, नसों और रीढ़ से संबंधित समस्याओं के विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार हैदराबाद की प्रसिद्ध चेस्ट फिजिशियन एवं MD-Respiratory Medicine विशेषज्ञ डॉ. श्री रजनी प्रत्येक गुरुवार को सरायपाली में उपलब्ध रहेंगी। उनके द्वारा लंबी खांसी, दमा, एलर्जी, सीओपीडी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, फेफड़ों की समस्या, छाती में पानी भरना, निमोनिया, टीबी, नींद संबंधी विकार और खर्राटे जैसी समस्याओं की जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
इसी तरह न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली भी प्रत्येक गुरुवार को अग्रवाल नर्सिंग होम में मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। डॉ. धवली MBBS, MS, MCh (Neurosurgery) के साथ Minimally Invasive एवं Endoscopic Spine Surgery में Fellowship प्राप्त विशेषज्ञ हैं। उनके द्वारा मस्तिष्क, नसों एवं रीढ़ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच और उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
इन दोनों विशेषज्ञ सेवाओं की शुरुआत 13 अगस्त 2026, गुरुवार से होगी और मरीजों को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा मिलेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों के लिए अत्याधुनिक जांच सुविधाओं के साथ अनुभवी डॉक्टरों द्वारा व्यक्तिगत देखभाल और उचित उपचार की व्यवस्था की गई है। साथ ही आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।
अग्रवाल नर्सिंग होम एवं पॉलिक्लिनिक मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली में स्थित है। विशेषज्ञों से परामर्श एवं अधिक जानकारी के लिए 9303623130, 7773086100 एवं 9174335366 पर संपर्क किया जा सकता है।




