*विस्थापित आदिवासियों का दर्द बांटने तेलंगाना पहुँचे विधायक विक्रम मंडावी; गाँव-गाँव जाकर जाना हाल-चाल*
*तेलंगाना/बीजापुर (छत्तीसगढ़) 03 अक्टूबर 2026*
बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने अपने दो दिवसीय तेलंगाना दौरे के दौरान पड़ोसी राज्य में बस चुके विस्थापित आदिवासी परिवारों से सीधा संवाद स्थापित किया। दौरे के दौरान विधायक मंडावी ने कई अंदरूनी व सीमावर्ती गाँवों का सघन दौरा कर विस्थापित परिवारों की जमीनी समस्याओं, रहन-सहन और जरूरतों का जायजा लिया।
*इन गाँवों में पहुँचे विधायक:*
अपने व्यस्त दौरे में विधायक विक्रम मंडावी ने विशेष रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों का भ्रमण कर आदिवासियों से मुलाकात की:
वेंकटाचेरु एवं कंडीनार,कड़ीपाड़,लक्ष्मी कॉलोनी,चिन्नासमुद्रम,ग्राम कोंडवंगु एवं आयतुवंगु
*समस्याओं को सुनकर दिया सहयोग का भरोसा*
मुलाकात के दौरान विस्थापित परिवारों ने अपनी मूलभूत सुविधाओं, पुनर्वास और दैनिक जीवन से जुड़ी चुनौतियों को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक मंडावी ने सभी परिवारों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और उन्हें हर संभव सहयोग तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने का पूर्ण आश्वासन दिया।
विधायक ने कहा कि अपनी जड़ों से दूर रहकर जीवन-यापन कर रहे इन आदिवासी परिवारों की भलाई और उनके अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

