Homeछत्तीसगढ़*रसोईया संघ दुर्गूकोंदल की आवश्यक बैठक , 3 मार्च को प्रदेश स्तरीय...

*रसोईया संघ दुर्गूकोंदल की आवश्यक बैठक , 3 मार्च को प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया*,,,,,,,*आर एल कुलदीप की रिपोर्ट*

*रसोईया संघ दुर्गूकोंदल की आवश्यक बैठक , 3 मार्च को प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया*,,,,,,,*आर एल कुलदीप की रिपोर्ट*

दुर्गूकोंदल। रसोईया संघ दुर्गूकोंदल की आवश्यक बैठक 28फरवरी को हुई। बैठक में 3मार्च को प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया। अध्यक्ष हरिशंकर पांडे, सचिव घनश्याम बघेल, मिलाप बघेल ने बताया कि मध्यान्ह भोजन रसोईया 28वर्ष से स्कूलों में भोजन बना रहे हैं। लेकिन सरकार रसोईयाओं को मेहनत के बराबर भी मानदेय नहीं दे रही है, समय समय पर आंदोलन के माध्यम से सरकार को आगाह कर रहे हैं, फिर सरकार सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने निर्णय अनुसार 3मार्च को रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगी। इस प्रदर्शन में विकासखंड दुर्गूकोंदल के सभी रसोईया शामिल होंगे। हमारी प्रमुख मांग है, शासन से कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाये। ताकि रसोईयाओं को मेहनत के बराबर पगार मिले।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES