Homeकोण्डागांवब्रेकिंग न्यूज कोंडागांव जिला का ग्राम - बड़े डोंगर गर्भपात का...

ब्रेकिंग न्यूज कोंडागांव जिला का ग्राम – बड़े डोंगर गर्भपात का हब बन रहा, प्रत्येक दिन 3 – 4 गर्भपात बडेडोंगर मे आखिर झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

 

ब्रेकिंग न्यूज

कोंडागांव जिला का ग्राम – बड़े डोंगर गर्भपात का हब बन रहा, प्रत्येक दिन 3 – 4 गर्भपात

बडेडोंगर मे आखिर झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

ना उनके पास कोई डिग्री है और ना ही कोई लाइसेंस

मामाला कोडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के बडेंडोगर थाना का मामला बताया जा रहा है।

गर्भपात कराना कानूनी अपराध है ऐसा आपको हर क्लीनिक और अस्पताल पर लिखा मिल जाएगा लेकिन इसकी दवाओं की बिक्री के लिए नियम कायदों का कोई पालन नहीं हो रहा है।

लोग बिना बिना डाक्टरी सलाह के झोलाछाप डाक्टरों या मेडिकल स्टोर वालों से पूछकर गर्भपात की दवाएं खरीदकर ले आते हैं और अनचाहे गर्भ को गिराने का प्रयास करते हैं। इससे कई बार साइड इफेक्ट हो जाता है और उससे उनकी जान खतरे में पड़ जाती है।

अनचाहे गर्भ को गिराना जान का जोखिम भरा रहता है। इससे महिला की जान भी जा सकती है। यह दवा लेने से मरीज को बहुत ज्यादा रक्त स्राव हो सकता है। इसलिए चिकित्सक की देखरेख में ही दी जाती है। बिना विशेषज्ञ की सलाह के ये दवाएं नहीं लेनी चाहिए। ये खतरनाक हो सकती है।

गर्भपात की दवाओं का रखना होता है रिकार्ड-

नियमानुसार लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर गर्भपात की दवा रख तो सकते हैं, लेकिन डाक्टर की पर्ची के बिना उसकी बिक्री नहीं कर सकते। उन्हें गर्भपात की दवा का खरीद-बिक्री रिकार्ड भी रखना पड़ता है। नियमों के बावजूद नगर सहित आसपास क्षेत्र में खुलेआम दवाइयां खुले आम बिक रही है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES