Homeछत्तीसगढ़*नेमेड में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा: विधायक विक्रम मंडावी की उपस्थिति में...

*नेमेड में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा: विधायक विक्रम मंडावी की उपस्थिति में 46 युवाओं और महिलाओं ने थामा पार्टी का हाथ*

*नेमेड में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा: विधायक विक्रम मंडावी की उपस्थिति में 46 युवाओं और महिलाओं ने थामा पार्टी का हाथ*

बीजापुर 02  अक्टूबर 2026

क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के विकास कार्यों और कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर नेमेड क्षेत्र में पार्टी को एक बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्र के 46 स्थानीय युवाओं और महिलाओं ने एक साथ कांग्रेस की रीति-नीति पर विश्वास जताते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है।

एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम के दौरान बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नए कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक मंडावी ने सभी नवागत सदस्यों को फूलमाला पहनाकर और कांग्रेस का पारंपरिक गमछा भेंट कर पार्टी में विधिवत प्रवेश कराया।

विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया निर्णय

कांग्रेस प्रवेश करने वाले युवाओं और महिलाओं का कहना है कि विधायक विक्रम मंडावी लगातार क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनके पारदर्शी कार्यशैली, क्षेत्र में हुए बुनियादी विकास कार्यों और पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

क्षेत्र में संगठन को मिलेगी नई मजबूती

इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने नए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं और नारियों की भागीदारी से पार्टी की जड़ें और मजबूत होंगी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस हमेशा से हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है। नेमेड क्षेत्र के इन 46 नए सदस्यों के आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। हम सब मिलकर क्षेत्र की प्रगति के लिए और अधिक निष्ठा से कार्य करेंगे।”

कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी,  बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम  , जिला पंचायत सदस्य श्री मति नीना रावतिया उद्दे , गुड्डू कोरसा स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में  नए कार्यकर्ताओं के शामिल होने से क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES