Homeकोण्डागांवचिंगनार में पहली बार मनाया गया ब्लॉक स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस, लेखा-जोखा...

चिंगनार में पहली बार मनाया गया ब्लॉक स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस, लेखा-जोखा बैठक संपन्न*

*चिंगनार में पहली बार मनाया गया ब्लॉक स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस, लेखा-जोखा बैठक संपन्न*
राजमनन नाग
*चिंगनार, परगना*। ग्राम चिंगनार में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पहली बार ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के रूप में बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, युवा और महिलाएं शामिल हुए।

कार्यक्रम के समापन के बाद आयोजन का लेखा-जोखा और समीक्षा बैठक बुडहादेव जतरा मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष *श्री ईश्वरलाल कोर्राम* ने की। इस अवसर पर ब्लॉक युवा प्रभाग के अध्यक्ष *श्री सोमनाथ पोटाई* सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यक्रम के दौरान हुए आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगे ऐसे आयोजनों को और व्यापक व व्यवस्थित तरीके से करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस मौके पर पदाधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों, ग्रामीणों और सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2026 के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सामाजिक प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
*श्री ईश्वरलाल कोर्राम* ने कहा कि सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग से ही इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाया जा सका। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सभी सहयोगियों का भी धन्यवाद किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवाओं की भूमिका की विशेष सराहना की गई।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES