HomeKankerRkbharatnews के संपादक आर, एल, कुलदीप के बार बार कहने पर अधुरे...

Rkbharatnews के संपादक आर, एल, कुलदीप के बार बार कहने पर अधुरे कार्यो पर संज्ञान लेते…..सीईओ सुरेंद्र बंजारे सख्त 30 अप्रैल तक अधूरे निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश।

Rkbharatnews के संपादक आर, एल, कुलदीप के बार बार कहने पर अधुरे कार्यो पर संज्ञान लेते…..सीईओ सुरेंद्र बंजारे सख्त 30 अप्रैल तक अधूरे निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश।

प्रधानमंत्री आवास और बस्तर विकास योजनाओं में तेजी, सुशासन त्योहार तक नहीं मिलेगी छुट्टी

 

दुर्गूकोंडल:-

जनपद पंचायत दुर्गूकोंडल में आज 3 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत के सभा कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार बंजारे ने की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत पिछले 4 से 5 वर्षों से लंबित निर्माण कार्यों की प्रगति पर गंभीर चर्चा की गई। सीईओ ने सभी ग्राम पंचायतों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे सभी अपूर्ण कार्यों को हर हाल में 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाए।

श्री बंजारे ने कहा कि विकासखंड दुर्गूकोंडल के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को अप्रैल माह के लिए विशेष लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने सख्ती से निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि हितग्राहियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक में आगामी सुशासन त्योहार को लेकर भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। सीईओ ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा, जिससे जनसमस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने सभी पंचायतों को निर्देशित किया कि सुशासन त्योहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों के पंजीयन हेतु अलग से रजिस्टर तैयार किए जाएं और प्रतिदिन पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सभी पंचायतों से प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट जनपद पंचायत दुर्गूकोंडल में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए, जिससे कार्यों की सतत निगरानी की जा सके।

इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.डी. ठाकुर, कारोपण अधिकारी श्री आर. के. किशोरे, मनरेगा अधिकारी श्री आशीष सोनकर, तकनीकी सहायक श्री अंकुर बघेल, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सुश्री देवकुमारी परिहार, रा.नि. दुर्गूकोंडल श्री जय कश्यप तथा श्री हलधर नेगी (ARED) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सीईओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी योजनाओं को पूर्ण करने की अपील की, ताकि क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिल सके।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES