Homeछत्तीसगढ़स्वामी आत्मानंद विद्यालय भोपालपटनम में शाला प्रबंधन समिति का गठन, राधेश्याम कोंडागुरला...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय भोपालपटनम में शाला प्रबंधन समिति का गठन, राधेश्याम कोंडागुरला बने अध्यक्ष,,,,,,,,,,, ,,,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,

स्वामी आत्मानंद विद्यालय भोपालपटनम में शाला प्रबंधन समिति का गठन, राधेश्याम कोंडागुरला बने अध्यक्ष,,,,,,,,,,,

,,,,,,,,,,,, तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,,,,,,,

भोपालपटनम,,,,,,,,,,,,। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी, अंग्रेजी ,माध्यम विद्यालय भोपालपटनम में सोमवार को शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए गरिमामय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पालक- अभिभावकों, निकाय प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, नर्स तथा विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी रही। शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय के समग्र विकास को लेकर आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से नई शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और पालक-अभिभावकों की सहमति से समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया। इसमें श्री राधेश्याम कोंडागुरला को समिति का अध्यक्ष तथा श्री विनोद लम्बारी को उपाध्यक्ष चुना गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री देवी सिंह कश्यप को समिति का सचिव नियुक्त किया गया।
समिति में निकाय प्रतिनिधि एवं सदस्यों के रूप में श्री नीरज सुनकर, श्री धनंजय गोलीबार, श्री मोहम्मद ताजुद्दीन, श्रीमती सावित्री तामड़ी, श्री सुरेश कोंडागुरला, श्रीमती रीना कोरम, श्री विक्षपति यालम सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया। बैठक में विद्यालय के प्राचार्य, विषय विशेषज्ञ शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालक-अभिभावक एवं विद्यालय कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राधेश्याम कोंडागुरला ने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में सभी सदस्यों के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक के. राकेश, संजय चित्तूर, भाविक गोडबोले, श्वेता गुजा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सचिव के द्वारा बैठक का समापन सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

आपकी राय

[poll id="2"]

- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES