
राहुल भोई महासमुंद..
महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कोडार के पास देर रात करीब 2 बजे खड़े एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में ट्रक बुरी तरह जलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और सभी सुरक्षित हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही तुमगांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।


