

बसना में बच्चों के लिए शुरू हुआ आधुनिक चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर
महासमुंद/बसना। बच्चों की न्यूरोलॉजिकल एवं विकासात्मक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बसना में अग्रवाल नर्सिंग होम परिवार के द्वारा ‘संबल’ चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर की शुरुआत की गयी है। इसका उद्देश्य बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार आधुनिक उपचार, रिहैबिलिटेशन और विकासात्मक सहयोग उपलब्ध कराना है।
यह सेंटर पुरानी अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना में शुरू किया जाएगा। यहां बच्चों के विकास, सीखने, संवाद, सामाजिक व्यवहार, मोटर स्किल और दैनिक गतिविधियों से जुड़ी जरूरतों को समझकर व्यक्तिगत स्तर पर सहायता और हस्तक्षेप की योजना तैयार की जाएगी।
सेंटर में मल्टीडिसिप्लिनरी रिहैबिलिटेशन, फिजियोथेरेपी और आधुनिक रोबोटिक फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाओं के माध्यम से बच्चों की गतिशीलता, शारीरिक क्षमता, संतुलन और दैनिक कार्यक्षमता को बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा।
यहां आकर लाभ लेने वाले लाभार्थीयों ने भी इसकी जोरदार तारीफ कर रहे है और अस्पताल प्रबंधन को धन्यवाद दे रहे है..।
आयोजकों के मुताबिक, इसका उद्देश्य केवल किसी बीमारी या कठिनाई का उपचार करना नहीं, बल्कि बच्चे की क्षमता को पहचानकर उसके समग्र विकास में सहयोग देना और परिवार को सही समय पर सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
सेंटर का शुभारंभ 26 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों की मौजूदगी रही। यह पहल बसना और आसपास के क्षेत्र के बच्चों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ रिहैबिलिटेशन एवं विकासात्मक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में प्रस्तुत की गई है।

