अजय सिंह 420 के मामले में जेल गया था, किस मुँह से वह भ्रष्टाचार की बात कर रहा है- पार्वती कश्यप ,, ,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

0
206

अजय सिंह 420 के मामले में जेल गया था, किस मुँह से वह भ्रष्टाचार की बात कर रहा है- पार्वती कश्यप ,,

,,,तेजनारायण सिंह की रिपोर्ट,,,,

बीजापुर
18/12/2022
ज़िला पंचायत बीजापुर की सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य श्रीमती पार्वती कश्यप ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भैरमगढ़ निवासी अजय सिंह भ्रष्टाचार कर 420 के एक मामले में जेल गया था वह किस मुँह से भ्रष्टाचार की बड़ी बड़ी बातें कर रहा है। अजय सिंह मीडिया में लगातार बीजापुर के लोकप्रिय विधायक विक्रम मंडावी और स्थानीय प्रशासन की छवि ख़राब करने और भ्रष्टाचार करने की मंशा से बेबुनियाद और निराधार आरोप लगा रहा है। पार्वती कश्यप ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि अजय सिंह बीजापुर ज़िले का एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है वह हमेशा जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ठेकेदारों का ब्लैकमेलिंग करता है और डराकर धमकाकर अवैध वसूली करने में लगा रहता है यही अजय सिंह का मुख्य पेशा है। अजय सिंह को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले वह खुद का रिकार्ड भी एक बार देख लें। श्रीमती पार्वती कश्यप ने आगे कहा कि अजय सिंह के कारनामों को लोग अच्छी तरह जानते है और समझते भी है। अजय सिंह के कारनामे किसी से छीपे नहीं है। सुबह से शाम तक ऑफ़िसों के चक्कर लगाना ऑफ़िसों में ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करना और ब्लैकमेलिंग करना ही अजय सिंह का एक मात्र मुख्य पेशा है। जब से बीजापुर में विधायक के रूप में विक्रम मंडावी चुने गए है तब से भ्रष्टाचारियों के अवैध काम और अवैध वसूली पूरी तरह बंद होने से अजय सिंह जैसे लोग अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ठेकेदारों का ब्लैकमेलिंग नहीं कर पा रहे है और अजय सिंह का अवैध वसूली पूरी तरह से बंद हो गया है इसी बौखलाहट में अजय सिंह भाजपा और भाजपा के लोगों की आड़ में फिर से भ्रष्टाचार करने की फ़िराक़ में है और भाजपा के लोगों के साथ मिलकर जिले के शांति पूर्ण माहौल को अशांत करने में लगा हुआ है।

श्रीमती पार्वती कश्यप
ज़िला पंचायत सदस्य बीजापुर
एवं सदस्य छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here