Thursday, April 16, 2026

UDYAM CG08D0001018

register form
Home छत्तीसगढ़ * नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में, ग्रामीण को उतारा मौत...

* नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में, ग्रामीण को उतारा मौत के घाट,*,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

0
184

* नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में, ग्रामीण को उतारा मौत के घाट,*,,,,,,, दीपक मरकाम की रिपोर्ट*

दंतेवाड़ा ::::::::::::छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है।

नक्‍सलियों ने घटनास्थल पर एक नक्सली पर्चा भी फेंका है, जिसमें ग्रामीण की हत्या की वजह पुलिस मुखबिर बताया गया है। यह घटना मालेवाही थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, दंतेवाड़ा के बारसूर-नारायणपुर मार्ग में इस समय सड़क निर्माण कार्य चल रहा है।

दंतेवाड़ा से बारसूर को जोड़ने के लिए इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसका नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं।

नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस सड़क पर अब तक कई बार आइईडी लगा चुके हैं। साथ ही सड़क के विरोध में नक्सली यहां पोस्टर बैनर भी लगाते हैं।

अब ग्रामीण की हत्या कर एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here